शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी

रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET-(UG) परीक्षा 2025 का आयोजन निर्धारित है. यह परीक्षा राजधानी रांची के 22 अलग- अलग परीक्षा केंद्रों में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी. बीते सालों में परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के मद्देनजर इस बार परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने को लेकर राँची प्रशासन की ओर से पुलिस बल व पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. 

एसडीओ ने लागू की निषेधाज्ञा

परीक्षा को लेकर प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र, उनके अभिभावक, परिजन या असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में रांची सदर एसडीओ ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी 22 परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू होने का एलान किया है. निषेधाज्ञा के अंतर्गत निम्न बिंदुओं का सख्ती से पालन करने की लोगों से अपील की गई है. निषेधाज्ञा रविवार को रात आठ बजे तक के लिए लागू किया गया है. 

1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना 
2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना
3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना
4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना 
5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना

इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

1. आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली, रांची सेन्टर-A
2. आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली, रांची सेन्टर-B, रांची
3. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची
4. उर्सूलाईन कान्वेट गर्ल्स हाई स्कूल, डा. कामिल बुल्के पथ, रांची
5. संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, डा. कामिल बुल्के पथ, पुरूलिया रोड, रांची
6. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची
7. ए.एस.टी.वी.एस, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची
8. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, पुस्तक पथ,रांची
9. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांके नियर बी.आई.टी. मोड़ मेसरा
10. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु
11. गर्वनमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली नियर सी.आई.पी., कांके
12. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, हिनू
13. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, रांची
14. मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज, लेक रोड, हिन्दपीड़ी (सेन्टर-A)
15. मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज, लेक रोड, हिन्दपीड़ी (सेन्टर-B)
16. पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, सी.आर.पी.एफ., धुर्वा, रांची
17. केन्द्रीय विद्यालय, एच.ई.सी., धुर्वा, रांची
18. गोस्नर कॉलेज, चर्च कम्पलेक्स, रांची
19. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची (सेन्टर-A)
20. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची (सेन्टर-B)
21. पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, नामकुम, रांची
22. रांची यूनिवर्सिटी, मल्टीपरपस इग्जामिनेसन हॉल, मोरहाबादी, रांची

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version