जीटी रोड लाइव खबरी
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है. प्रथम चरण में जिला में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500) रुपये उनके खाते में हस्तांतरित की गयी है.
1. अनगड़ा – 14022
2. बेड़ो – 16874
3. बुण्डू – 7385
4. बुढ़मू – 14812
5. चान्हो – 16525
6. ईटकी – 8554
7. कांके – 28432
8. खलारी – 7631
9. लापुंग – 8770
10. माण्डर – 19941
11. नगड़ी – 15140
12. नामकुम – 14436
13. ओरमांझी – 16560
14. राहे – 8154
15. रातू – 15002
16. सिल्ली – 17745
17. सोनाहातू – 11236
18. तमाड़ – 15387
19. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13575
20. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 10030
21. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16376
22. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 25634
23. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 997
24. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6689
25. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7086
26. बुण्डू नगर पंचायत – 3070
जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके. उपायुक्त के अनुसार जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है और अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा. वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.