शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी

रांची जिला के अभ्यर्थियों के लिए चौकीदार नियुक्ति परीक्षा रविवार 27 अप्रैल को आयोजित होगी. इस परीक्षा का आयोजन 15 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में 09:30 बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक होगा. परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. 27 अप्रैल को परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सुबह छह बजे दोपहर 2 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहने का निर्देश जारी किया गया है. इसके तहत: 

1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)

2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना

3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)

4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)

5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना

इन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 

1. अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, रांची।
2. कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, नामकुम, रांची।
3. गोस्सनर हाई स्कूल, मेन रोड, जी०ई०एल० चर्च कम्पलेक्स के पीछे, रांची।
4. गर्वमेंट+2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली, नियर सी.आई.पी., कांके, रांची।
5. गर्वमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु, रांची।
6. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।
7. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।
8. संत अलोइस इंटरमिडिएट कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
9. संत अलोइस हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के राँची पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
10. संत अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
11. संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।
12. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची।
13. संत जोसेफ हाई सकूल, कांके, रांची।
14. उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।
15. उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version