शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी 

मौसम विभाग ने गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम केंद्र ने सोमवार 30 जून के लिए गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और बोकारो के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के लिए कोई अलर्ट नहीं है.

मौसम केंद्र रांची ने 1 जुलाई के लिए पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

लेकिन गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है.

मौसम केंद्र,रांची के अनुसार 2 जुलाई से 4 जुलाई के लिए गढ़वा, पलामू,चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार 4 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी जिले में थंडरस्ट्रॉम और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version