शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी

रांची जिले में गिरती कानून व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार एवं सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ मंगलवार को भाजपा के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत रांची महानगर के द्वारा रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले 4 अंचल रांची सदर, हेहल, अरगोड़ा एवं बड़गाईं अंचल कार्यालय के समक्ष “आक्रोश प्रदर्शन” किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने जनविरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तथा भ्रष्ट अधिकारियों व सरकार को चेताया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि सारे अंचल आज के समय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं. बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता, रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है, उसके लिए जिम्मेदार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अंचलों में होने वाला भ्रष्टाचार है. 

वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भ्रष्ट पदाधिकारी और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर झारखंड की जनता को परेशान करना नहीं छोड़ा तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होंगे और भ्रष्टाचार से लिप्त पदाधिकारी और सरकार को सलाखों के पीछे भी पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आता है. 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि सारे अंचल कार्यालय लूट की फैक्ट्री बने हुए हैं और अधिकारियों की इतनी हिम्मत नहीं है कि बिना सरकार के मिलीभगत के यह नहीं हो सकती. अंचलों के लूट में सीधे रूप से हेमंत सरकार भागीदार है और जिसके कारण रांची ही नहीं पूरे झारखंड की जनता भ्रष्टाचार के आज जल रही है.

आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से राँची सदर अंचल में सी पी सिंह, वरुण साहू, ओम प्रकाश, रौशनी खलको, संजय जयसवाल, राजू सिंह अनिता वर्मा, अशोक मिश्रा, सुजीत शर्मा, सूर्यप्रताप, बिनोद महतो, अरगोड़ा अंचल में नवीन जयसवाल, अजय साह, सुबोध सिंह गुडडू पप्पू कुमार चौधरी, पीयूष विजयवर्गीय, विशाल साहु, इंद्रजीत यादव, रामजी प्रसाद के अलावा बड़गाईं अंचल में पूर्व विधायक समरी लाल, संजीव विजयवर्गीय, केके गुप्ता, रणधीर सिंह, सुभाष अग्रवाल, राम लगन राम व हेहल अंचल में बालमुकुंद सहाय, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश सिंह, अमित सिंह, ललित ओझा, जितेंद्र वर्मा, सुबेश पांडे, ओम प्रकाश पांडे, उमेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण शामिल हुए.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version