शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव ख़बरी

युवा और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला आख़िर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पकड़ लिया गया है। इसका श्रेय बिहार पुलिस दिया जाना चाहिए। ईओयू की एसओजी टीम ने उसे पटना से गिरफ्तार किया है। संजीव मुखिया लगभग 11 महीने से पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। नीट, सिपाही भर्ती और शिक्षक भर्ती आदि परीक्षाओं जैसे के पेपर लीक कराने का उस पर आरोप है।

नालंदा निवासी संजीव पर तीन लाख का था इनाम

संजीव मुखिया नालंदा का रहने वाला है। इस पर बिहार गृह विभाग ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पटना सिविल कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था और पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।

और भी हैं शक के घेरे में, सूचना देने वाले को मिलेंगे इनाम

पेपर लीक मामले में और भी लोग शक के घेरे में हैं। इनके बारे में सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। संजीव मुखिया के साथ 3 अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया गया था। गृह विभाग ने साफ किया था कि जो भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी इनकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की राशि दी जाएगी। नालंदा का रहने वाला है। इस पर बिहार गृह विभाग ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पटना सिविल कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था और पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version