शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष व आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंद को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नैतिक समर्थन करती है साथ ही उनके सभी मांगो को पूरी करने का झारखंड सरकार से मांग करती है. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासी शहीद हुए है, वर्तमान में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं उनके सभी मांगो को पूरा करें.

वहीं देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि विगत 15 मई को दुमका से शुरू हुई खतियानी पदयात्रा विभिन्न क्षेत्र से होते हुए 570 किमी की दूरी तय कर 5 जून को रांची के राजभवन पहुंचेगा. राजभवन के समक्ष खतियानी महाधरना का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर देवेन्द्र नाथ महतो ने महाधरना में सम्पूर्ण झारखंड खासकर रांची जिला और रांची लोकसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की. 

उन्होंने कहा कि झारखंडियों की पहचान खतियान आधारित स्थानीय नीति, झारखंडियों के अधिकार खतियान आधारित नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति लागू कर अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा.

बंद समर्थकों का मशाल जुलूस

सिरमटोली सरना स्थल के पास फ्लाईओवर का रैंप बनाने के खिलाफ और आदिवासी अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर बुधवार को होने वाले झारखंड बंद को लेकर आज मंगलवार शाम को जयपाल सिंह मुंडा मैदान से बंद समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला. बंद समर्थकों ने आम लोगों से 4 जून को होने वाले झारखण्ड बंद को पूर्ण समर्थन देने की अपील की है.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version