शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर झारखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आज से शुरू कर रही है, जिसमें पूरे प्रदेश भर के भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस अभियान के तहत एक-एक पेड़ लगाएंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह साहेबगंज में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता कृत संकल्पित हैं.

प्रदेश उपाध्यक्ष के मुताबिक पर्यावरण दिवस 5 जून से यह कार्यक्रम प्रारंभ होकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा और इसमें प्रदेश के सभी 29 हजार बूथों के प्रत्येक गांव, टोले – मुहल्ले में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे.  उन्होंने कहा कि जैसे जन्मदात्री मां बच्चे को जन्म देती है ,पालन पोषण करती है वैसे ही धरती मां भी हम सभी का पालन पोषण करती है. धरती को हरा भरा बनाना, उसे बंजर होने से बचाना जीव मात्र के कल्याण के लिए जरूरी है.

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जिन्हें समाज के अन्य समस्याओं की भी चिंता रहती है. भाजपा कार्यकर्ता देश के लिए जीता और मरता है. ऐसे में पर्यावरण के संरक्षण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा होगा. आज 5 जून को प्रदेश के सभी शीर्ष, नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करेंगे.

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, कूल्ही, डॉ प्रदीप वर्मा नामकुम के होरहाप और तुपुदाना में, रांची महानगर में विधायक सीपी सिंह लालपुर मंडल में, विधायक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मंडल में, बालमुकुंद सहाय सुखदेव नगर दक्षिण ,पहाड़ी मंदिर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version