शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी

झारखंड की राजधानी रांची में जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व मे रांची की दर्जनों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मौजूद थे. 

विनोद पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाते और पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी के नीति सिद्धांतों से भी अवगत कराया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की भी अपील की. इस अवसर पर रांची जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया एवं प्रदीप मिर्धा उपस्थित रहे.

वहीं पार्टी की सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा एवं अन्य रहे.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version