शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव ख़बरी
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को राज भवन के दरबार हॉल में झारखण्ड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज नवनीत कुमार को झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने नवनीत कुमार की झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग, राँची के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना को पढ़ा, इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन मदन कुलकर्णी ने उन्हें शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया.
राज्यपाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी शपथ ग्रहण के बाद झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अलावा विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत कई गणमान्य लोगों के अलावा नवनियुक्त अध्यक्ष के परिजन उपस्थित थे. 
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version