शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव ख़बरी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ विदेश दौरे पर जायेंगे। यह दौरा 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक है। मुख्यमंत्री के साथ आठ लोगों की टीम भी जाएगी। यह टीम पुर्तगाल ,स्वीडन और स्पेन का दौरा करेगी। इस टीम में नगर विकास सह आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ,मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ,उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव शामिल हैं। विदेश दौरे के लिए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय से पॉलिटिकल क्लियरेंस की मांग की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विदेश मंत्रालय से पॉलिटिकल क्लियरेंस मिल जाएगा। झारखण्ड में पूंजी निवेश करने के लिए वहां की सरकार, उद्योगपति और संस्थाओं से बातचीत करेगी।

पूंजी निवेश को आकर्षित करने में जुटी राज्य सरकार

विभागीय जानकारी के अनुसार राज्य सरकार, झारखण्ड में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पूंजी निवेश को आकर्षित करने में जुट गई है। विधानसभा के बजट सत्र के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ मुख्यमंत्री की मुलाकात और लंबी बातचीत, उसी का प्रयास का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा भी है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार 20-22 हजार करोड़ रुपए के पूंजी निवेश को अंजाम तक पहुंचाना चाहता है।

पहले भी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पूंजी निवेश का किया है प्रयास 

पहले भी झारखण्ड में पूंजी निवेश के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अक्टूबर 2017 में जापान और चेक रिपब्लिक का दौरा किया था। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पूंजी निवेश के लिए विदेश दौरा किया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तो रांची में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया था। आज तक यह आयोजन झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version