जीटी रोड लाइव खबरी
पलामू में 11 से 13 जून 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस तीन दिवसीय ड्यूटी मीट में पलामू, लातेहार व गढ़वा जिलों के चयनित पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, साइबर विश्लेषण, फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफी, डॉग स्क्वॉड आदि विषयों पर केस आधारित प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिला.
समापन समारोह में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम एवं पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन मौजूद रही. दोनों पुलिस अधिकारियों ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए. दोनों अधिकारियों ने सभी विशेषज्ञों, आयोजकों और प्रतिभागियों को उनके योगदान और समर्पण के लिए हृदय से आभार प्रकट किया.
इस मौके पर डीआईजी नौशाद आलम ने कहा, “इस तरह की तकनीकी गतिविधियाँ आधुनिक पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल कौशल विकसित होता है, बल्कि टीम भावना और पेशेवर दक्षता में भी वृद्धि होती है। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज़िले और रेंज का गौरव बढ़ाएँगे.”
वहीं एसपी रीष्मा रमेशन ने अपने संबोधन में कहा, “इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपने ज्ञान, तकनीकी क्षमता और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस तरह के आयोजन हमारी पुलिस व्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती देने में सहायक सिद्ध होते हैं.”
प्रतियोगिता में प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
Overall Range Champion (Individual)
प्रथम स्थान: S.I. Md. Yakin Ansari, Latehar
द्वितीय स्थान (Runner-Up): Insp. Jyoti Lal Rajwar, Palamu
1. Forensic Science (Written Test):
प्रथम: S.I. Md. Yakin Ansari, Latehar
द्वितीय: S.I. Ashish Kumar Jaiswal, Garhwa
तृतीय: S.I. Bhageerath Paswan, Latehar
2. Medico Legal (Oral Test):
प्रथम: Insp. Pramod Kumar Sinha, Latehar
द्वितीय: S.I. Mukesh Yadav, Garhwa
तृतीय: S.I. Md. Yakin Ansari, Latehar
3. Lifting, Packing & Forwarding of Exhibits:
प्रथम: S.I. Bhageerath Paswan, Latehar
द्वितीय: S.I. Md. Yakin Ansari, Latehar
तृतीय: S.I. Santosh Kumar-I
4. Crime Investigation, Laws, Rules & Procedures:
प्रथम: S.I. Santosh Kumar, Palamu
द्वितीय: Insp. Jyoti Lal Rajwar, Palamu
तृतीय (संयुक्त रूप से): S.I. Vikash Kumar, Latehar & S.I. Mukesh Yadav, Garhwa
5. Fingerprint (Practical + Oral):
प्रथम: S.I. Santosh Kumar-I, Palamu
द्वितीय: S.I. Md. Yakin Ansari, Latehar
तृतीय (संयुक्त रूप से): Insp. Jyoti Lal Rajwar, Palamu & Insp. Pramod Kumar Sinha, Latehar
6. Photography:
प्रथम: Insp. Jyoti Lal Rajwar, Palamu
द्वितीय: S.I. Md. Yakin Ansari, Latehar
तृतीय: S.I. Santosh Kumar Das, Palamu
7. Observation Test:
प्रथम: A.S.I. Ashok Kumar Dey, Latehar
द्वितीय (संयुक्त): Uttam Kumar Yadav, Palamu & Hari Narayan Vishwakarma, Latehar
तृतीय (संयुक्त): A.S.I. Shailendra Singh, Garhwa & Avinash Minz, Latehar
8. Police Portrait:
प्रथम: Uttam Kumar Yadav, Palamu
द्वितीय: A.S.I. Ashok Kumar Dey, Latehar
तृतीय: A.S.I. Shailendra Singh, Garhwa
9. Computer Awareness:
प्रथम: Gopal Kumar Sharma, Palamu
द्वितीय: Priya Ranjan, Latehar
तृतीय: Abhijeet Kumar Raj, Latehar
10. Dog Squad Test:
Tracker Category:
प्रथम: Jayant Kumar (Dog – Macho), Palamu
Explosives Detection:
प्रथम: Rajesh Kumar Pandey (Dog – Marie), Palamu
द्वितीय: Rana Kumar Singh (Dog – Avani), Palamu