जीटी रोड लाइव खबरी
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, सदस्यता अभियान को और तेज़ गति से चलाने तथा अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लेकर विस्तृत चर्चा की.
दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार किया गया. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी झारखंड में और मजबूती के साथ कार्य करेगी व आने वाले चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी.