जीटी रोड लाइव खबरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर में एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद रांची पहुंच गई है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “आदरणीया राष्ट्रपति महोदया, जोहार! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन व वीर भूमि पर आपका हार्दिक अभिनंदन है.”
वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “झारखण्ड की वीर और क्रांतिकारी भूमि पर देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार.”