शहर से गांव डगर तक की कहानी

जीटी रोड लाइव खबरी 

मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक करने वाले हैं, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव समेत सभी वरीय अधिकारियों के साथ साथ सभी जिलों के डीसी, एसपी,  एसएसपी भी शामिल होंगे. लेकिन इस बैठक के कुछ घंटे पहले ही राज्य सरकार ने 20 जिलों के डीसी का तबादला कर दिया है.

यह पहला मौका है जब एक साथ 20 जिलों के डीसी बदले गए हैं. वहीं दो जिले कोडरमा और दुमका, ऐसे हैं, जहां वहां के डीडीसी को ही डीसी बनाया गया है. जिन आईएएस अधिकारियों का कहीं पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें कार्मिक में योगदान देने का निर्देश दिया गया है, कार्मिक ने इसका आदेश सोमवार को जारी कर दिया.

जिन अधिकारियों को डीसी बनाया गया 

नाम                                नव पदस्थापन
1. अजय नाथ झा               डीसी बोकारो
2. फैज अक अहमद           डीसी रामगढ़
3. आदित्य रंजन                 डीसी धनबाद
4. रामनिवास यादव            डीसी गिरिडीह
5. आर रोनिता                     डीसी खूंटी
6. नमन प्रियेश लकड़ा          डीसी देवघर
7. अंजली यादव                   डीसी गोड्डा
8. करण सत्यार्थी                 डीसी जमशेदपुर
9. चंदन कुमार                     डीसी चाईबासा
10. कंचन सिंह                     डीसी सिमडेगा
11. नितिश कुमार सिंह          डीसी सरायकेला
12. प्रेरणा दीक्षित                  डीसी गुमला
13. शशि प्रकाश सिंह           डीसी हजारीबाग
14. कुमार ताराचंद                डीसी लोहरदगा
15. कीर्ति श्री                         डीसी चतरा
16. अभिजित सिन्हा               डीसी दुमका
17. ऋतुराज                         डीसी कोडरमा
18. समीरा एस                      डीसी पलामू
19. रवि आनंद                     डीसी जामताड़ा
20. दिनेश यादव                    डीसी गढ़वा

दुमका और कोडरमा के डीडीसी बने डीसी

कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को तबादले से संबंधित जारी सूची के मुताबिक कोडरमा और दुमका, दो ऐसे जिले हैं जहां के डीडीसी को ही अब डीसी बनाया गया है. 2018 बैच के आईएएस अधिकारी ऋतुराज, जो अब तक कोडरमा के डीडीसी थे, अब जिले के नए डीसी होंगे तो वहीं 2018 बैच के आईएएस अभिजीत सिन्हा, जो अब तक दुमका के डीडीसी पर पर पदस्थापित थे, वह दुमका के ही नए डीसी बनाए गए हैं. झारखंड में यह पहला मौका है जब जिले में पूर्व से ही तैनात अधिकारी को जिले की कमान सौंपी गई है.

रांची एसएसपी की पत्नी बनी सिमडेगा डीसी

रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन सिन्हा की पत्नी और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच की अधिकारी कंचन सिंह को सिमडेगा जिले का नया डीसी बनाया गया है. कंचन सिंह को कुछ महीने पहले ही नन प्रशासनिक सेवा संवर्ग से आईएएस में प्रोन्नति मिली थी. आईएएस अधिकारी बनने से पहले वह कई जिलों में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रह चुकी हैं.

Oplus_131072

इसके अलावा पांच अन्य महिला आईएएस अधिकारियों को भी जिले की कमान सौंपी गई है. 2015 बैच की अधिकारी आर रोनिता को खूंटी, 2015 बैच की अंजली यादव को गोड्डा, 2017 बैच की प्रेरणा दीक्षित को गुमला, 2017 बैच की कीर्ति श्री जी को चतरा और 2018 बैच की समीरा एस को पलामू का डीसी बनाया गया है.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version